गोंडा: अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी, कार्यवाही, हटावाया अवैध कब्जा
गोंडा। क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त होता जा रहा है। जिससे न सिर्फ अवैधअतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, बल्कि अवैध अतिक्रमण से चरागाह व राजस्व की जमीनों को मुक्त भी कराया जा रहा है। ताजा मामला कर्नलगंज तहसील के अंतर्गत न्याय पंचायत पहाड़ापुर के मैजापुर गांव …
गोंडा। क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त होता जा रहा है। जिससे न सिर्फ अवैधअतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, बल्कि अवैध अतिक्रमण से चरागाह व राजस्व की जमीनों को मुक्त भी कराया जा रहा है। ताजा मामला कर्नलगंज तहसील के अंतर्गत न्याय पंचायत पहाड़ापुर के मैजापुर गांव का है। जहां चारागाह की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की।
जिस पर उप जिलाधिकारी हीरालाल के निर्देश पर तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना व नायब तहसीलदार अनीश सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर चारागाह की जमीन पर होने वालों अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। प्रशासन के द्वारा की गई इस कार्रवाई से न सिर्फ अवैध अतिक्रमणकारियों को एक बड़ा संदेश मिला, बल्कि प्रशासन ने अपना संदेश भू माफियाओं व अवैध अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट कर दिया।
