नरोत्तम बोले- कांग्रेसी अमरिंदर सिंह ने भी मुहर लगा दी की राहुल-प्रियंका अनुभवहीन हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके इस बयान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अनुभवहीनता पर मुहर लगा दी है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा …

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके इस बयान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अनुभवहीनता पर मुहर लगा दी है।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘बदलापुर’ जैसे शब्दों का प्रयोग 15 महीनों की कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता पर पर्दा नहीं डाल सकते। उन्होंने कहा कि हम कहते थे तो कांग्रेसी मित्र नाराज हो जाते थे, अब तो पचास साल से कांग्रेसी अमरिंदर सिंह ने भी मुहर लगा दी की राहुल-प्रियंका अनुभवहीन हैं। उन्होंने कहा कि बदले की कार्यवाही किसी भी दल की ओर से हो गलत है। मैं और मेरे सहयोगी भी इसके भुक्तभोगी रहें हैं।

पन्ना में एक युवती पर हुए एसिड अटैक मामले को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उन पर कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।

यह भी पढ़े-

Flipkart Big Billion Days Sale: 7 से 12 अक्टूबर तक बंपर डील्स, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस

संबंधित समाचार