रायबरेली: शव यात्रा के दौरान हुई तनातनी में 8 आरोपित गिरफ्तार
रायबरेली। थाना क्षेत्र के मुख्यालय कस्बा खीरों में बीते बुधवार को शव यात्रा के दौरान हुई दो समुदायों में मारपीट में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते बुधवार को पाहो गांव में महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने गेगासों घाट जा रहे परिजनों के साथ दूसरे समुदाय …
रायबरेली। थाना क्षेत्र के मुख्यालय कस्बा खीरों में बीते बुधवार को शव यात्रा के दौरान हुई दो समुदायों में मारपीट में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते बुधवार को पाहो गांव में महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने गेगासों घाट जा रहे परिजनों के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट की थी। जिसको लेकर आक्रोशित मृतका के परिजन शव थाने ले जाकर बिना अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। लगभग डेढ़ घण्टे के बाद पुलिस और हिन्दू संगठन के लोगों के समझाने बुझाने के बाद अंतिम संस्कार करने गए।
घटना के बाद मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आनन फानन में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग और आरएसएस व हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। हिन्दू संगठन व क्षेत्रीय जन समुदाय के जमावड़े के बाद पुलिस के हाथपांव फूलने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चस्थ अधिकारियों को दी जिसको संज्ञान में लेते हुए मौके पर पीएसी और लालगंज सीओ डॉक्टर अंजनी चतुर्वेदी व एसडीएम लालगंज विजय कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भृमण किया।
हिन्दू संगठनों के दबाव व अधिकारियों के दिशा निर्देश पर खीरों पुलिस ने नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। साथ ही घटना के बाद से लगातार सख्ती दिखाते हुए,शिवेंद्र कुशवाहा पुत्र गजोधर प्रसाद,सूफ़ील खान पुत्र अफील खान,गुलाम हजरत पुत्र मुस्लिम,बबलू पुत्र कयूम, असलम पुत्र सफीक,जसमेद पुत्र भल्लर,इमरान पुत्र नजर व हसीब पुत्र अजीम निवासीगण खीरों को अगल-अलग ठिकानों से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।
