रामपुर: ग्राम विकास अधिकारी को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी को पीट दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट मे पेश किया।जहां से उसका चालान कर दिया है। बिलासपुर की ग्राम पंचायत महुनागर में राजीव कुमार ग्राम विकास अधिकारी के पद …
रामपुर, अमृत विचार। फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी को पीट दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट मे पेश किया।जहां से उसका चालान कर दिया है।
बिलासपुर की ग्राम पंचायत महुनागर में राजीव कुमार ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त है उन्होने 22 सितंबर को थाने में जाकर तहरीर दी थी कि में विकास खंड के एडीओ पंचायत कार्यालय में अपना दैनिक कार्य कर रहा था। इसी दौरान ग्राम पंचायत महुनागर के उस्मान खां पुत्र बदर खां आदि 4 व्यक्तियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए दबाव बनाया, मना करने पर मारपीट, गाली गलौच करते हुए, सरकारी दस्तावेज भी फाड़कर फेंक दिए थे।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी उस्मान खां निवासी महुनागर थाना मिलक खानम को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई।उसे कोर्ट में पेश किया।जहां से उसका चालान कर दिया। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
