बाराबंकी: पंचायत भवन निर्माण में बड़ी लापरवाही, जांच टीम ने की खाना पूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। करीब 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मानक को ताख पर रखकर निर्माण कराया जा रहा है। डीएम व सीडीओ से शिकायत के बाद गांव पहुंची जांच टीम पर खानापूरी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए …

बाराबंकी। करीब 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मानक को ताख पर रखकर निर्माण कराया जा रहा है। डीएम व सीडीओ से शिकायत के बाद गांव पहुंची जांच टीम पर खानापूरी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए न ही शिकायत के बिंदुओं की जांच करना ही मौके पर टीम ने मुनासिब समझा है। जिससे जांच टीम की नीयत पर शिकायतकर्ता ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।

दरियाबाद ब्लाक के गंगौली गांव के राममिलन, रामनरेश, सुनील, सुशील, सुरेश चंद्र, राबिया, अली हुसैन, राजकुमार आदि ने दो दिन पहले डीएम व सीडीओ को शिकायती पत्र दिया है। दोनों अफसरों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ब्लाक के अफसरों की मिलीभगत से पंचायत भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है। मसाला में मानक ताख पर है।

गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। शिकायत में आरोप है कि मानक के अनुरूप भवन की नींव खुदाई भी नहीं की गई है।नींव में जिस अनुपात में गिट्टी, बालू व सीमेंट डाली जानी चाहिए थी, उसका भी पालन नहीं हो रहा है। सिर्फ ईंट की गिट्टी के ऊपर बालू डाल दी गई है। सीमेंट का प्रयोग नहीं किया गया है। आरोप यह भी है कि मानक के मुताबिक मौरंग व सीमेंट के मसाले का प्रयोग निर्माण में होना चाहिए, लेकिन बालू का प्रयोग किया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने जिला स्तरीय टीम से पंचायत भवन के प्राकलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, मानक के अनुरुप निर्माण कराने व साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी । बीडीओ सर्वेश तिवारी ने जेई समेत तीन सदस्यीय टीम जांच को मौके पर भेजने का दावा किया। गुरुवार को टीम मौके पर पहुंची। वही ग्रामीण बतातें हैं कि टीम ने निर्माण में प्रयोग हो रही बालू, गुणवत्ता से समझौता का हाल व नींव की कम खुदाई समेत कई बिंदुओं को नजरअंदाज कर दिया। यहां तक जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं के भी बयान दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा है।

जबाब देने से किनारा कसते खंड विकास अधिकारी

पंचायत भवन के मानक विहीन निर्माण को लेकर जब दरियाबाद के खंड विकास अधिकारी सर्वेश तिवारी भी किनारा कसते किसी भी मामले को लेकर जब संवाददाता द्वारा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से सम्पर्क साधा जाता है तो खंड विकास अधिकारी फोन रिसीव नही करते । भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अफसरों से ग्रामीणों की शिकायत सुनकर उनके निस्तारण की बात करते है । लेकिन खंड विकास अधिकारी सर्वेश तिवारी फोन रिसीव नही करते । ब्लॉक में आने जाने से लेकर हर काम मे मन मानी करने की बात लोग करते है।

संबंधित समाचार