कुशीनगर: स्कूटी सवार को स्कार्पियों ने मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के सुकरौली ओवर ब्रिज पर गुरूवार की देर शाम गोरखपुर से स्कूटी से लौट रहे दो युवकों को पीछे से आ रही बेकाबू स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हाटा कोतवाली के नगरपालिका के तिलक नगर वार्ड …

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के सुकरौली ओवर ब्रिज पर गुरूवार की देर शाम गोरखपुर से स्कूटी से लौट रहे दो युवकों को पीछे से आ रही बेकाबू स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हाटा कोतवाली के नगरपालिका के तिलक नगर वार्ड संख्या 11 निवासी कृष्ण कुमार सिंह पुत्र मनोरथ प्रसाद सिंह उम्र 41 वर्ष गुरूवार की देर शाम अपने साथी महेन्द्र उम्र 40 वर्ष के साथ स्कूटी से गोरखपुर से घर लौट रहे थे।

अभी वे हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बा स्थित हाइवें के ओवर ब्रिज पर पहुंचें ही थे। इसीबीच पीछे से तेजगति से आ रही स्कार्पियों ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनांक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची हाटा पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।

संबंधित समाचार