दो शादियों की बात छिपाकर करने जा रहा था तीसरा विवाह, धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक व्यक्ति के खिलाफ पिछली दो शादियों के बारे में बताए बिना एक महिला के साथ शादी कर उसे धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुनील कुमार रघुपति शर्मा के खिलाफ मुंब्रा थाने में भारतीय दंड …
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक व्यक्ति के खिलाफ पिछली दो शादियों के बारे में बताए बिना एक महिला के साथ शादी कर उसे धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुनील कुमार रघुपति शर्मा के खिलाफ मुंब्रा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 495 तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने इस महीने की शुरुआत में ठाणे के दिवा में शर्मा से शादी की। हालांकि बाद में वह यह जानकर स्तब्ध रह गई कि शर्मा की पहले दो बार शादी हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि महिला ने शिकायत में दावा किया है कि वह शख्स अपनी पहली पत्नी को पीटता था और उसने महिला को भगा दिया था।
बाद में उसने दूसरी महिला से शादी की और उस विवाह से उसके दो बच्चे हुए। हालांकि वह शादी भी नहीं चल पाई। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
