रायबरेली: संदिग्ध हालात में अधेड़ की ऊंचाहार एक्सप्रेस से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रघुराजसिंह के पास गुरुवार की शाम ऊंचाहार एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। बताते हैं कि अधेड़ ने आत्महत्या की है। ऐसा क्यों किया इसका कारण नहीं मालूम हो सका है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर घटना के लगभग 2 घण्टे बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव …

रायबरेली। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रघुराजसिंह के पास गुरुवार की शाम ऊंचाहार एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। बताते हैं कि अधेड़ ने आत्महत्या की है। ऐसा क्यों किया इसका कारण नहीं मालूम हो सका है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर घटना के लगभग 2 घण्टे बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की शाम लंगभग 5 बजे सिंघौर निवासी रामसनेही (50) रघुराजसिंह रेलवे स्टेशन पर देखा गया।

इसी दौरान शाम 5:20 बजे ट्रेन संख्या 04217 ऊंचाहार एक्सप्रेस रघुराजसिंह स्टेशन से चली। तभी यह रेलवे ट्रैक पर लेट गया और बीच से दो भागों में कट गया। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी । लंगभग 7 बजे पहुंची जीआरपी रायबरेली पुलिस के प्रभारी अमला सिंह यादव व सहयोगियों ने मृतक के मोबाइल के माध्यम से शव की पहचान की। मृतक की पहचान सिंघौर निवासी रामसनेही (50) के रूप में हुयी।

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मृतक रामसनेही बीमा एजेंट के साथ ही झोलाछाप भी था। उसका बड़ा बेटा अनुज एयरफोर्स में नौकरी करता है। वहीं अन्य बेटे अनमोल, अजीत, अमित प्राइवेट नौकरी करते हैं । बेटी रोशनी व रेशमी की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी कमला देवी व पिता अलोपी घर पर रहते हैं। इस घटना से सभी परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी प्रभारी अमला सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सिंघौर निवासी रामसनेही के रूप में हो गयी है । शव को कब्जे में लेकर ट्रैक खाली करा दिया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार