रामपुर: कोसी नदी में आया मगरमच्छ, मथुरापुर के पास ग्रामीणों ने पकड़ा
पटवाई (रामपुर), अमृत विचार। क्षेत्र में बह रही कोसी नदी में मगरमच्छ बहकर आ गया। कई दिनों से गांव वालों में इसकी दहशत थी। गुरुवार को मथुरापुर के पास गांव वालों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है। लगातार हो रही बारिश से समस्त जलाशय जलमग्न हो …
पटवाई (रामपुर), अमृत विचार। क्षेत्र में बह रही कोसी नदी में मगरमच्छ बहकर आ गया। कई दिनों से गांव वालों में इसकी दहशत थी। गुरुवार को मथुरापुर के पास गांव वालों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है। लगातार हो रही बारिश से समस्त जलाशय जलमग्न हो गए हैं। इससे जीव-जंतु नदियों में आ रहे हैं। गुरुवार को पटवाई क्षेत्र गांव मथुरापुर स्थित कोसी नदी में मगरमच्छ पानी के बहाव में बहकर पहुंच गया।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो उन्होनें बच्चों को खेतों तरफ़ आने से रोक दिया। आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग को दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तकरीबन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी मिली।
ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर चारपाई पर लाया गया। रस्सी से मुंह बांधकर वन विभाग की टीम ने उसे ले आई। सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़कर दिया। इस दौरान वन विभाग के डीएफओ राजीव कुमार, वन रेंजर नीरज जोशी, एक्सपर्ट सज्जन बहादुर सिंह, सौरभ, मनोहर, सोहन और रमेश गिरी मौजूद रहे। इससे पहले शाहबाद,और सैफनी में भी मगरमच्छ देखा गया था।
