बरेली: बीएससी व बीकॉम द्वितीय वर्ष के रिजल्ट जारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष व अन्य पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी कर दिए। जल्द ही बीए द्वितीय वर्ष व परास्नातक अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि बीएससी व बीकॉम द्वितीय, एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल व सप्लीमेंट्री, …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष व अन्य पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी कर दिए। जल्द ही बीए द्वितीय वर्ष व परास्नातक अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि बीएससी व बीकॉम द्वितीय, एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल व सप्लीमेंट्री, एमएससी परिसर गणित, जंतु विज्ञान व अन्य के रिजल्ट जारी किए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्ट कॉलम में जाकर देख सकते हैं।
