बरेली: शुल्क वृद्धि को लेकर सछास का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने गुरुवार को एलएलबी, एमएड और पीएचडी में प्रवेश का शुल्क बढ़ाने और प्रवेश में विलंब शुल्क का विरोध कर प्रदर्शन किया। सछास कार्यकर्ता कुलपति प्रो. केपी सिंह से मिले और बढ़ा शुल्क वापस करने की मांग की। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया है। समाजवादी छात्र सभा …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने गुरुवार को एलएलबी, एमएड और पीएचडी में प्रवेश का शुल्क बढ़ाने और प्रवेश में विलंब शुल्क का विरोध कर प्रदर्शन किया। सछास कार्यकर्ता कुलपति प्रो. केपी सिंह से मिले और बढ़ा शुल्क वापस करने की मांग की। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया है।

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि एलएलबी और एमएड का प्रवेश शुल्क पहले 950 था, जिसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया। इसी तरह से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का शुल्क 1000 से बढ़ाकर 5 हजार कर दिया गया है। इसकी वजह से कोरोना काल में छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

स्नातक और परास्नातक में 100 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाता था लेकिन इस बार देर से प्रवेश लेने पर 600 रुपये तक विलंब शुल्क लिया जा रहा है। इसे वापस किया जाए। उन्होंने कहा कि स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में भी त्रुटि है। इसमें सुधार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान युवजन सभा के अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, प्रशांत कुमार, सौरभ वर्मा, गौरव प्रजापति, अवनीश यादव, पवन वर्मा, अजय प्रताप सिंह, जिगेंद्र पाल, तेजेंद्र राणा, रूपिंदर सिंह, राहुल, दिवाकर, सुशील मौर्य व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार