बरेली: जेई संगठन का धरना समाप्त, संविदा कर्मचारियों ने शुरु किया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जेई संगठन के धरने के बाद अब संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार एवं पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की। संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते शहर में बिजली कटौती का संकट बना रहा। छोटे से फाल्ट को भी ठीक कराने …

बरेली, अमृत विचार। जेई संगठन के धरने के बाद अब संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार एवं पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की। संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते शहर में बिजली कटौती का संकट बना रहा। छोटे से फाल्ट को भी ठीक कराने के लिए घंटो का समय लगा। बताया जा रहा है कि धरने की भनक लगते ही मुख्य अभियंता अपने कार्यालय को छोड़कर चले गए।

प्रदेश सरकार व पावर कारपोरेशन प्रबंधन की नीतियों का उल्लंघन कर नियमित प्रकार के कार्यों में ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्य कराए जाने को लेकर संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरु किया है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार 2022 के चुनाव से पहले विद्युत सविदा कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लेती है तो आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के विद्युत कर्मचारी वोट की चोट करके सरकार को जवाब देने का काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने कहा भाजपा ने विद्युत संविदा कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री राहुल शर्मा, जिला संगठन मंत्री जहील खान, जिला उपाध्यक्ष तसलीम समेत अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

अभियन्ता संघ ने भी फूंका हड़ताल का बिगुल
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के विरोध में एवं ज्वलन्त समस्याओं के समाधान के लिए हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। कुतुबखाना एसडीओ गौरव शर्मा ने पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा जारी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है । सभी ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन को प्रेषित नोटिस में 04 अक्टूबर से आन्दोलन प्रारम्भ होने की सूचना दी है।

समस्याओं का समाधान न होने पर 26 अक्टूबर से सभी ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया जायेगा। 4 और 5 अक्टूबर को सभी ऊर्जा निगमों के अभियन्ता काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनायेगें। 6, 7 व 8 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे तक 01 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा । 11 एवं 12 अक्टूबर को शाम 3 से 5 बजे तक 02 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा।

संबंधित समाचार