बरेली: गड्ढों में पलटा रिक्शा, बच्चे की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिशारतगंज, अमृत विचार। आंवला-अतर छेड़ी मार्ग पर स्थित डरूआपुर गांव के समीप बनी काजवे पुलिया टूटी पड़ी है। गुरुवार की दोपहर यहां एक ई रिक्शा पलट गया। इसमें पांच माह के एक बच्चे की ई रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई। लोगों ने तुरंत महिला …

बिशारतगंज, अमृत विचार। आंवला-अतर छेड़ी मार्ग पर स्थित डरूआपुर गांव के समीप बनी काजवे पुलिया टूटी पड़ी है। गुरुवार की दोपहर यहां एक ई रिक्शा पलट गया। इसमें पांच माह के एक बच्चे की ई रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई। लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के संदर्भ में मृतक के पिता ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थाना बिशारतगंज में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। टूटी हुई पुलिया के कारण हुई दुर्घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

आंवला के मोहल्ला गौसिया चौक निवासी गुड्डू ने बताया कि वह बिशारतगंज से आंवला के बीच ई रिक्शा चलाता है। गुरुवार की दोपहर वह सवारियां लेकर आंवला जा रहा था। बताते हैं कि दोपहर करीब एक बजे डरूआपुर गांव के पास का काजवे पुलिया के ढाल पर सड़क में गड्ढे होने के चलते ई रिक्शा पलट गया। रिक्शे में गांव अतरछेड़ी के सद्दाम और उनकी पत्नी समेत उनका पांच माह का पुत्र बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रिक्शे के पलटने के साथ ही सद्दाम की पत्नी व बच्चा रिक्शे के नीचे दब गए।

जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
ग्रामीणों के मुताबकि काजवे पुलिया की हालत इन दिनों जर्जर है। यहां से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर निकलते हैं। इससे पहले भी कई लोग बाइक, ई रिक्शा व साइकिल समेत गड्ढों के कारण गिर चुके हैं। जिस कारण कई लोग चोटिल तो कई लाग घायल हुए हैं। उसके बाद भी कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। गुरुवार को हुए हादसे के बाद पुलिस ने फौरन घटना दर्ज कर ली, जबकि घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आज तक रिपोर्ट नहीं लिखी।

संबंधित समाचार