आज का राशिफल | 24 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज जीवनसाथी का उचित सहयोग प्राप्त होगा। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकते हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। वृष राशि आज ऑफिस के सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। …

मेष राशि

आज जीवनसाथी का उचित सहयोग प्राप्त होगा। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकते हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

वृष राशि

आज ऑफिस के सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों के साथ व्यर्थ कार्यों में समय बर्बाद न करें। वकीलों को कठिन केस मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। रचनात्मक लेखन और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। समाज में छवि अच्छी बनेगी।

सिंह राशि

आज घर में सुकून और शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर लेंगे। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि

आज आप गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमान जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। इसके कारण आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। ऑफिस में महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को संभाल कर रखें।

तुला राशि

आज बड़े-बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। बेरोजगार जातकों को नयी नौकरी मिल सकती है। इसलिए आज पूरी तरह तैयार रहें।

वृश्चिक राशि

आप नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लगेंगे। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। नई संपत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। आयात-निर्यात से आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा।

धनु राशि

आज मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिये दिन शानदार है। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

मकर राशि

आज लेकिन उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। आप जो भी काम करेंगे उसे अच्छी तरह से करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। नयी डील करने में जल्दबाज़ी न करें।

कुंभ राशि

आज दोस्तों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

मीन राशि

आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिए। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा। घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों में रुचि न लें।