रायबरेली: शहर में बरसा 60 एमएम पानी, खेतों को हुआ फायदा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मानसून के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व की हवा का दबाव बनने से जिले में शुक्रवार को सुबह से जमकर बारिश हुई। इस कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। तो वहीं खेती को फायदा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में हो रही बारिश से सुबह धुंध पड़ना शुरू हो …

रायबरेली। मानसून के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व की हवा का दबाव बनने से जिले में शुक्रवार को सुबह से जमकर बारिश हुई। इस कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। तो वहीं खेती को फायदा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में हो रही बारिश से सुबह धुंध पड़ना शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे सर्दी की ओर मौसम बढ़ेगा।

इस बार मानसून औसत से कमजोर रहा। जुलाई और अगस्त में औसत से कम बारिश हुई तो सितंबर में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश के दौरान 120 एमएम पानी बरसा था तो शुक्रवार को भी 60 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह शुरुआत के पांच घंटे के दौरान दर्ज की गई। बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा तथा आम जनजीवन भी प्रभावित रहा।

शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। सोनिया नगर, अंबेडकर नगर, नई बस्ती, फिरोजगांधी कालोनी, जवाहर नगर, निराला नगर, अमर नगर, इंदिरा नगर में जलभराव से लोग परेशान रहे। नेशनल हाईवे और शहर की सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। पूरे दिन बारिश का माहौल बना रहा। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पूर्वी हवा के दबाव के कारण प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होगी। अगले 24 घंटे में बारिश की पूरी संभावना है। वहीं अब आने वाले दिनों में सुबह धुंध छाई रहेगी।

संबंधित समाचार