औरैया: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बदहाल खेल का मैदान, बच्चे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। विकासखंड सहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर छौंक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का बदहाल खेल मैदान में स्वच्छता अभियान पर बेअसर दिखाई दे रहा है। खेल मैदान में दूषित जल भरा हुआ कीचड़ के कारण यहां खेल अभ्यास तो दूर पैर रखने तक की जगह नहीं है खेल मैदान की बदहाल स्थिति से जहां …

औरैया। विकासखंड सहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर छौंक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का बदहाल खेल मैदान में स्वच्छता अभियान पर बेअसर दिखाई दे रहा है। खेल मैदान में दूषित जल भरा हुआ कीचड़ के कारण यहां खेल अभ्यास तो दूर पैर रखने तक की जगह नहीं है खेल मैदान की बदहाल स्थिति से जहां स्कूली बच्चे परेशान हैं वहीं स्टाफ को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान भी यहां बेअसर रहा।

हालांकि लेकिन दो माह से स्थाई रूप से गंदे तालाब बने स्कूल ग्राउंड की सुध नहीं ली गई स्कूल ग्राउंड के कुछ हिस्से में आज भी बरसाती पानी जमा है जो बीमारियों को न्योता दे रहा है हालातों की ओर स्वयं शिक्षा विभाग रुचि नहीं ले रहा है। स्वच्छता मिशन के तहत स्कूल में चाहे कितने जोर शोर से अभियान चलें यहां जमा गंदगी बद हालातों से छुटकारा नहीं मिला।

संबंधित समाचार