रायबरेली: गांव में भरा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित, एसडीएम ने लिया जायजा
रायबरेली। उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित सुखलिया मजरे पुरासी गांव का दौरा किया। यह गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। बाढ़ के चलते इस गांव का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष सुखलिया मजरे पुरासी का वरसात के दिनों मे बाढ़ की चपेट मे आ …
रायबरेली। उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित सुखलिया मजरे पुरासी गांव का दौरा किया। यह गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। बाढ़ के चलते इस गांव का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष सुखलिया मजरे पुरासी का वरसात के दिनों मे बाढ़ की चपेट मे आ जाता है। गांव के लोगों को शासन प्रशासन की ओर से प्रत्येक वर्ष आश्वासन की घुट्टी पिलाई जाती है लेकिन उनके समस्या का निदान आज तक नहीं हो पाया है। इस समय फिर हालात बाढ़ सरीखे हो गए हैं।
ग्रामीण पानी भरने से गांव में कैद हैं। बच्चों का स्कूल आना जाना बंद है। वहीं जानवर के लिए चारा की दिक्कत हो रही है। रात में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं शुक्रवार को 2 किलोमीटर पैदल चलकर सुखलिया गांव के पास पहुंची उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग और चारों तरफ पानी बह रहा है। गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है। ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा का छिड़काव बराबर कराया जा रहा है गांव वालों की समस्या का निदान किया जा रहा है।
