रामपुर: आजम और कई सपाइयों की 12 मामलों में हुई सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां और कई सपाइयों की यतीमखाना प्रकरण में 12 मुकदमों में सुनवाई हुई। जबकि सपा सांसद आजम खां की वीसी के जरिए सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तारीख तय की है। सपा शासनकाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यतीम खाना में काफी …

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां और कई सपाइयों की यतीमखाना प्रकरण में 12 मुकदमों में सुनवाई हुई। जबकि सपा सांसद आजम खां की वीसी के जरिए सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तारीख तय की है।

सपा शासनकाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यतीम खाना में काफी मकान बने थे। जिनको सपा सांसद आजम खां के इशारे पर मकानों पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही भैंस चोरी से लेकर लूटपाट और मारपीट करने के आरोप लगे थे। जिसमे पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अली खां, फसाहत अली खां शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, ठेकेदार बरकत अली रिटायर्ड सीओ आले हसन खां सहित काफी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सभी मामलों में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 सितंबर तय की है।

संबंधित समाचार