लखनऊ: ABVP सदस्यता अभियान में विद्यार्थियों की दिखी रुचि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एबीवीपी के अवध प्रांत की ओर से 15 से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लखनऊ के सभी शैक्षणिक संस्थानों में परिषद की सदस्यता को लेकर सदस्यों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। एबीवीपी के लखनऊ महानगर के महानगर मंत्री सिद्धार्थ शाही ने …

लखनऊ। राजधानी में एबीवीपी के अवध प्रांत की ओर से 15 से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लखनऊ के सभी शैक्षणिक संस्थानों में परिषद की सदस्यता को लेकर सदस्यों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।

एबीवीपी के लखनऊ महानगर के महानगर मंत्री सिद्धार्थ शाही ने बताया कि लखनऊ महानगर से 1 लाख विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य लेकर परिषद के कार्यकर्ता सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर व सदस्यता कैंप लगाकर विद्यार्थियों को परिषद से जुड़ने का आग्रह कर रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थी एबीवीपी से जुड़ रहे हैं।

इस अभियान में 500 से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वहीं, लखनऊ महानगर की अध्यक्ष डॉ मंजुला उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

जिसमें लखनऊ महानगर की ओर से 1 हजार से अधिक शिक्षकों को जोड़ने का लक्ष्य है। जिसमें लखनऊ महानगर के 100 से अधिक शिक्षक कार्यकर्ता अभियान से जुड़ कर शिक्षकों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार