लखनऊ: महिला एवं बाल अपराध के मामले में 29 अभियुक्तों को मिला आजीवन कारावास
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं न्याय के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में भी सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आए हैं। प्रदेश के अभियोजन विभाग द्वारा महिला और बाल अपराधों में अपराधियों को दंडित कराने और उनकी जमानते खारिज कराने की दिशा …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं न्याय के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में भी सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आए हैं। प्रदेश के अभियोजन विभाग द्वारा महिला और बाल अपराधों में अपराधियों को दंडित कराने और उनकी जमानते खारिज कराने की दिशा में लगातार सफलता मिल रही है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान, तृतीय चरण के तहत अभियोजन निदेशालय ने 21 अगस्त से 15 सितम्बर 2021 तक दो दर्जन अभियोगो में 29 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा के लिए प्रभावी पैरवी से सफलता मिली है। साथ ही 29 अभियोगों में 34 अभियुक्तों को 10 वर्ष व 10 वर्ष से अधिक कारावास, 51 अभियोगो में 57 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा दिलाई गई। इस अभियान के अंतर्गत 482 अभियुक्तों की जमानतें भी खारिज कराई गई।
अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस अवधि में मिशन शक्ति अभियान के तहत सबसे अधिक अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने वाले तीन शीर्ष जिलों में क्रमशः वाराणसी, फिरोजाबाद व सीतापुर है। उन्होंने बताया कि 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने वाले तीन शीर्ष जिलों में क्रमशः मथुरा, अमरोहा व चित्रकूट और 10 वर्ष से कम की सजा कराने वाले तीन शीर्ष जिलों क्रमशः चित्रकूट, मीरजापुर व आगरा के नाम है।
