बरेली: आर्किटेक्चर की छात्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर 36 हजार की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी से साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 36 हजार रुपए की ठगी कर ली। युवती ने साइबर सेल और कैंट थाने में शिकायत की है। युवती ने बताया कि वह देहरादून के एक कॉलेज से आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही है। गत …

बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी से साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 36 हजार रुपए की ठगी कर ली। युवती ने साइबर सेल और कैंट थाने में शिकायत की है।

युवती ने बताया कि वह देहरादून के एक कॉलेज से आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही है। गत 17 सितंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले युवक ने एक ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यम से बड़ी कंपनी में आर्किटेक्चर इंजीनियर के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में गूगल पे के माध्यम से 25 हजार सिक्योरिटी राशि जमा कराने को कहा। राशि भेजने के लिए ठग ने युवती के नंबर पर सात बार ओटीपी भेजकर 36 हजार की रकम उड़ा ली।

जालसाजी का पता चलने पर युवती ने मामले की शिकायत साइबर सेल के ऑनलाइन पोर्टल व साइबर क्राइम कार्यालय में कर दी। युवती के अनुसार ने ठग ने खुद को दिल्ली निवासी बताया है। प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि शिकायत करने के चौथे दिन 22 सितंबर को उसके पास ठग का दोबारा फोन आया और कहा कि केस वापस लेने पर वह चेक द्वारा सारी रकम वापस कर देगा।

युवती ने शुक्रवार को अस्थाई तौर पर कैंट थाने में शिकायत वापस लेने की अर्जी दी है। युवती का कहना है कि यदि रुपये वापस नहीं मिले तो वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी।

संबंधित समाचार