आज का राशिफल | 25 सितंबर, 2021
मेष राशि आज दिन की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का चित्त एकाग्र रहेगा। अपने मित्रों और व्यवसाय में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रतिष्ठित लोगों को अपमान का भय रहेगा। वृष राशि आज प्रेम संबंधों में थोड़ी तकरार हो सकती है। टीचिंग की …
मेष राशि
आज दिन की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का चित्त एकाग्र रहेगा। अपने मित्रों और व्यवसाय में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रतिष्ठित लोगों को अपमान का भय रहेगा।
वृष राशि
आज प्रेम संबंधों में थोड़ी तकरार हो सकती है। टीचिंग की जॉब कर रहे लोगों को आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। विद्यार्थी पार्ट टाइम जॉब करने का विचार बना सकते हैं। संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है।
मिथुन राशि
आज व्यवसाय में अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ मिलेगा। शाम के समय घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित व अनुशासन में रखें। छात्र अपने करियर के प्रति आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
कर्क राशि
आज परिवार के किसी सदस्य को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क मजबूत होगा। व्यवसाय में जबरदस्त धन लाभ प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। छात्र अपने करियर से काफी संतुष्ट रहेंगे।
सिंह राशि
आज लंबे समय से आप जिस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे वो आपको आज प्राप्त हो सकता है। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी मदद आपको मिल सकती है। अपनी क्षमताओं का अच्छा प्रयोग कर पाएंगे।
कन्या राशि
आज कामकाज को लेकर आवश्यक यात्रा हो सकती है। दोपहर के बाद आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं का समाधान मिलेगा। बड़े अधिकारी और राजनीतिक लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
तुला राशि
आज अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। शाम के समय यात्रा करने से बचें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वन्द्वियों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
आज बैंकिंग जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जॉब में नवीन अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी काम बिना किसी विशेष मेहनत के पूर्ण हो जाएंगे।
धनु राशि
आज व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नये प्रयोग करने पड़ सकते हैं। नयी जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से आपके संबंध मधुर होंगे। ऑफिस में विरोधियों का प्रभाव कम होगा। मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी मित्र के घर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
कुंभ राशि
आज सामाजिक क्षेत्र में आपको बड़ी ख्याति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूर्ण कर लें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। किसी से ज्यादा बहस न करें।
मीन राशि
आज दांपत्य जीवन में अहंकार को न पनपने दें। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। इंटरव्यू में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
