फतेहपुर: दो पक्षों के लाठी डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दो पक्षों में पानी को लेकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलें जिसमें दोनों पक्ष की ओर से बच्चे व महिलाएं भी सामिल थी। जिसका वीडियो वहीं खड़े किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय पुलिस ने …

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दो पक्षों में पानी को लेकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलें जिसमें दोनों पक्ष की ओर से बच्चे व महिलाएं भी सामिल थी। जिसका वीडियो वहीं खड़े किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ़ से मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने गंभीर आधा दर्जन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताते चलें कि खखरेरू थाना क्षेत्र के खंतवा गांव में नफीस अहमद और परवेज अहमद के बीच पानी भरने को लेकर सुबह करीब 7:00 बजे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष की ओर से महिलाएं और बच्चे भी आ गए और एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। तभी वहां खड़े किसी ग्रामीण शख्स ने इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष की ओर के आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं लड़ाई झगडे में घायल हुए लगभग आधा दर्जन लोगों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा है।

वहीं उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी गया प्रसाद मिश्र बयान में बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के खंतवा गांव में पानी भरने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

संबंधित समाचार