सीतापुर: बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, कई थानों की पुलिस गांव में तैनात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। क्षेत्र के भौंरी गांव में धार्मिक स्थल के करीब दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एसडीएम सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची। एक पक्ष पर बाउंड्री वाल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लग रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने एसडीएम का पुतला फूंका। जिम्मेदार अफसर मामले को …

सीतापुर। क्षेत्र के भौंरी गांव में धार्मिक स्थल के करीब दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एसडीएम सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची। एक पक्ष पर बाउंड्री वाल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लग रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने एसडीएम का पुतला फूंका। जिम्मेदार अफसर मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।

तहसील क्षेत्र महमूदाबाद व थाना क्षेत्र रामपुर कलां के भौंरी गांव के बीच में चकबंदी से भी पहले से मंदिर बना है। मंदिर के पीछे के हिस्से में बंजर की जमीन पड़ी हुई है। जिस पर गांव के लोग निकलते थे। गांव के मथुरा, लल्लाराम, श्रीकृष्ण, नन्हकऊ, चंद्रिका, छोटेलाल सहित करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने उसी खाली पड़ी भूमि पर मंदिर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद गांव के ही मिर्जा, अनवर हुसैन, असगर, मो. अहमद, अमीनुल हसन, नसीम खान सहित कई लोगों ने निर्माण कार्य रोके जाने और रास्ता दिलाए जाने की शिकायत एसडीएम की थी। जिस पर करीब एक सप्ताह पूर्व स्थानीय लेखपाल ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था।

शुक्रवार को एसडीएम राम दरश राम अपने अधीनस्थों और लेखपाल के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने एसडीएम और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बाउंड्रीवाल गिरा दी। एसडीएम के सामने ही कई बार दोनों पक्ष एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आए। एसडीएम का पुतला जलाने की भी चर्चाएं हैं। सूचना पर विहिप व बजरंग दल के सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। एसडीएम रामदरश राम, सीओ सिधौली यादवेंद्र, कानूनगो संतोष कुमार, लेखपाल राज कुमार चौहान ने मामले को शांत कराया। गांव में रामपुरकला, महमूदाबाद, सिधौली का पुलिसबल और पीएसी तैनात है। इस बारे में एसडीएम रामदरस राम से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।

संबंधित समाचार