मुरादाबाद: गरीब कल्याण मेले के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भी हुआ आयोजन
मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई ब्लाॅक पर गरीब कल्याण मेले के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भी आयोजन चल रहा है। पीएचसी, सीएचसी और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनाए जा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई ब्लाॅक पर गरीब कल्याण मेले के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भी आयोजन चल रहा है। पीएचसी, सीएचसी और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं चिकित्सक बीमार मरीजों की जांच करने के अलावा लोगों को परिवार नियोजन उपायों और टीकाकरण की जानकारी भी दे रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एमसी गर्ग ने बताया कि 55 जगहों पर चिकित्सा शिविर में इलाज व परामर्श, योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में अब इस रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर नहीं किया जाएगा।
शिविरों में बन रहा आयुष्मान योजना का गोल्डेन कार्ड
गरीब कल्याण मेले के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाॅकों में आयुष्मान योजना का गोल्डेन कार्ड योजना से वंचित पात्र लाभार्थी कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं। आवेदन की औपचारिकता पूरी कराकर विभाग की टीम उनका गोल्डेन कार्ड बना रही है।
योजना के जिला समन्वयक डाॅ. पीताम्बर सिंह ने बताया कि अभी तक 800 से अधिक आवेदन आया है उनका कार्ड बन रहा है। शाम तक संख्या और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। योजना में शामिल पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड के माध्यम से सभी सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पताल में पांच लाख रुपए तक बीमारी के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़े-
मुरादाबाद: रोडवेज और ट्रक की भिड़ंत में चालक, परिचालक समेत 9 लोग घायल
