रायबरेली: आवास दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, SP को शिकायत पत्र देकर लगाई फरियाद
रायबरेली। गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए सारे जतन कर रहे हैं। वहीं इनकी मजबूरी का फायदा भी उठाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है। एसपी कार्यालय में रोते बिलखते हुए महिला अपने साथ हुए सितम की कहानी बयां करी है। आरोप लगाया कि पूर्व …
रायबरेली। गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए सारे जतन कर रहे हैं। वहीं इनकी मजबूरी का फायदा भी उठाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है।
एसपी कार्यालय में रोते बिलखते हुए महिला अपने साथ हुए सितम की कहानी बयां करी है। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने आवास दिलाने के नाम पर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। पिछले कई माह से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। वहीं बीती रात भी जबरन बाइक में बैठाकर सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला को जमकर पीटा गया। पूर्व प्रधान के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया।
मामला डीह थाना के निगोही गांव का बताया जा रहा है। एसपी कार्यालय पर शिकायत करने आई महिला ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए पूर्व प्रधान से गुजारिश की थी। जिसका पूर्व प्रधान ने फायदा उठाया और पिछले कई माह से लगातार दुष्कर्म किया।
आरोप है कि शुक्रवार की रात को वह घर पर थी तो पूर्व प्रधान घर पर आया और जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। महिला के साथ उसने और बाद में उसके पिता ने दुष्कर्म किया। पूर्व प्रधान का पिता भी ग्राम प्रधान रह चुका है। मामले की शिकायत डीह थाना में की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया कि उसने एसपी को शिकायत पत्र देकर फरियाद लगाई है। मामले में एसपी की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
