CBI जांच से होगा दूध का दूध पानी का पानी- महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
गोरखपुर। किन्नर अखाड़ा गोरखपुर की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी शनिवार को मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अपनी लड़ाई लड़ी और अंत में हमारे किन्नर अखाड़े को मान्यता मिली। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। संत समाज ने हमें स्वीकार किया, यह हमारे लिए सम्मान की …
गोरखपुर। किन्नर अखाड़ा गोरखपुर की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी शनिवार को मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अपनी लड़ाई लड़ी और अंत में हमारे किन्नर अखाड़े को मान्यता मिली। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। संत समाज ने हमें स्वीकार किया, यह हमारे लिए सम्मान की बात है।
वहीं मीडिया की ओर से आचार्य नरेंद्र दास महाराज की मौत पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी पर पूर्ण विश्वास है। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को स्वीकारते हुए पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया। आशा है कि अब सीबीआई जांच में दूध का दूध पानी का पानी की तरह साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोगों ने इस धर्म का इस्लामीकरण करने की कोशिश की है। पर हम जन्म से हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे। इस दौरान महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने नरेंद्र गिरी की मौत पर 2 मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों से आए साधु संत और किन्नर अखाड़ा के सदस्य सहित विभिन्न सामाजिक संगठन एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।
इसके पहले शुक्रवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में गोरखपुर पहुंचने पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का गोरखपुर के किन्नर अखाड़ा ने भव्य स्वागत किया था। महामंडलेश्वर शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ बाबा का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात रॉयल होटल गोलघर में आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की। जहां गोरखपुर किन्नर अखाड़ा, विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों की ओर से माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
