अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में हर शनिवार को होगा विधिक सहायता शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के मुख्य परिसर में स्थित विधि विभाग एलएलएम पाठ्यक्रम में अब प्रत्येक शनिवार को विधिक सहायता शिविर का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के अनुसार यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को विभाग में अपराह्न तीन बजे से पांच बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधिक सहायता …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के मुख्य परिसर में स्थित विधि विभाग एलएलएम पाठ्यक्रम में अब प्रत्येक शनिवार को विधिक सहायता शिविर का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के अनुसार यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को विभाग में अपराह्न तीन बजे से पांच बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधिक सहायता केंद्र के संयोजक एवं विधि संकायाध्यक्ष / समन्वयक एलएलएम पाठ्यक्रम डॉ. अशोक कुमार राय ने निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व और औचित्य को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अंगीकृत एवं अधिनियमित होने से पूर्व भी सिविल प्रकिया संहिता 1908 के आदेश 23 नियम 18 में विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

यह प्रत्येक विधि वेत्ता का नैतिक दायित्व है कि दुर्बल वर्ग, वंचितों, शोषितों के हितों की रक्षा के लिए उनकी विधिक सहायता करते हुए विधिक उपचार प्राप्त करने में सहयोग करें। उन्होनें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति एवं प्रख्यात विधिवेत्ताओं के उद्धरणों का उल्लेख करते हुए एलएलए के विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लीगल ऐड क्लीनिक के सचिव एवं संविधान विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने सामाजिक अभियंत्रण के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धी हितो में सन्तुलन स्थापित करते हुए साधनहीन लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान के लिए विधि विभाग प्रतिबद्ध है। डॉ. सन्तोष कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि राज्य का यह संवैधानिक कर्तव्य है कि समान अवसर के आधार पर सबको न्याय सुलभ कराये। इसके लिए निःशुल्क विधिक सहायता का कार्यक्रम आवश्यक है। कार्यक्रम को डॉ विवेक एवं डॉ वन्दना ने भी सम्बोधित किया।

संबंधित समाचार