आंवला एटीएम लूट मामला: सब इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला ‘हीरो’ तीन महीनें बाद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते 13 जुलाई की रात को आंवला के भूमि विकास बैंक के नीचे लगे एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था। इस मामले में बदमाशों ने एसआई प्रवीन कुमार को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन महीनों में इस केस के …

बरेली, अमृत विचार। बीते 13 जुलाई की रात को आंवला के भूमि विकास बैंक के नीचे लगे एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था। इस मामले में बदमाशों ने एसआई प्रवीन कुमार को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन महीनों में इस केस के दो अपराधियों को धर दबोचा है। सबसे पहले पुलिस ने रामभरोसे को गिरफ्तार किया था। अब उसके मुख्य आरोपी अजहर अली उर्फ हीरो को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आंवला से बरेली आ रहा था हीरो
पुलिस के मुताबिक अजहर अली उर्फ हीरो मूल रूप से बदायूं के ककराला में चारमीनार टाकिज के पास वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली कि हीरो आंवला से बरेली के लिए ट्रेन जसे जा रहा है। उसी वक्त पुलिस ने हीरो को आंवला के डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब हीरो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस केस में अभी और भी लोगों के नाम सामने आना बाकी है।

क्या था पूरा मामला
दअसल, 13 जुलाई की रात में कुछ बदमाश एटीएम को गैस कटर से काटकर उसे लूटने की फिराक में थे। उसी वक्त गश्त पर निकले एसआई प्रवीन कुमार ने एटीएम के अंदर गैस कटर चलते देखा तो उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। मगर उनमें से एक बदमाश ने प्रवीन कुमार पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने किसी तरह से बदामाशों की गोली से खुद को बचाया। इसके बाबजूद भी उन्हे कुछ छर्रे जा लगे। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद वह ठीक हो गए।

यह भी पढ़े-

बरेली: डाटा फीडिंग के नाम पर एक सप्ताह से हो रहा शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न

संबंधित समाचार