आगरा: नगर निगम से परेशान व्यापारी ने की खुदकुशी की कोशिश, जानें वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में अतिक्रमण अभियान के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। नगर निगम (Municipal Corporation) का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो इसके विरोध में एक व्यापारी ने खुदकुशी की कोशिश शुरू कर दी। व्यापारी का आरोप था कि जिस निर्माण को नगर निगम ढहाने पहुंचा है उस पर कोर्ट में केस लंबित है तो इसे …

आगरा। जिले में अतिक्रमण अभियान के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। नगर निगम (Municipal Corporation) का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो इसके विरोध में एक व्यापारी ने खुदकुशी की कोशिश शुरू कर दी।

व्यापारी का आरोप था कि जिस निर्माण को नगर निगम ढहाने पहुंचा है उस पर कोर्ट में केस लंबित है तो इसे अचानक से कैसे तोड़ा जा सकता है। इसी के बाद उसने मोबिल ऑयल डालकर खुदकुशी की कोशिश की, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया। उसे समझाकर बचा लिया गया। इस दौरान कारोबारी का आरोप है कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है। जब तक कोर्ट को कोई आदेश नहीं आ जाता है उसके निर्माण पर कोई कार्रवाई करना सही नहीं है। इसी बात से खिन्न होकर कारोबारी ने इस तरह की हरकत की है।

संबंधित समाचार