पीलीभीत: कोतवाली पुलिस ने दबोचे चार शातिर चोर, नकदी-जेवर बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कई दिनों की सुरागरसी के बाद कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर में हुई दो घटनाओं का खुलासा किया। चोरी गए जेवर, नकदी और मोबाइल भी बरामद किए। चारों को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। अब इन पर गैंगस्टर …

पीलीभीत, अमृत विचार। कई दिनों की सुरागरसी के बाद कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर में हुई दो घटनाओं का खुलासा किया। चोरी गए जेवर, नकदी और मोबाइल भी बरामद किए। चारों को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। अब इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा जाएगा।

शहर में बीते दिनों बंद मकान को निशाने पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।   इसके बाद से ही कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी टीम के साथ सुरागरसी में लगे हुए थे। घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाने पर कुछ पुराने चोरों के सक्रिय होने का पता लगा। इसके बाद टीम ने उनके बारे में साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि जिन चोरों की पुलिस को तलाश है, वह शहर में ही एकत्र होकर चोरी की योजना बना रहे हैं।

टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई और चार आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी तस्लीम उर्फ मल्ली,  अंकुश मौर्य, पूरनपुर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी रिजवान और जहानाबाद के गांव चका निवासी जाकिर बताया। सभी से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूर्व की दो घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिल गई।  आरोपियों की  निशानदेही पर  एक मोबाइल, जेवर और 14100 रुपये बरामद हुए। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी है। सभी का आपराधिक इतिहास है। शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया है। इन सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार