पीलीभीत: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, शिकायत पर पीटा
पीलीभीत, अमृत विचार। पति की गैरमौजूदगी में घर पर बच्चों संग रुकी महिला से गांव के ही एक शोहदे ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला किसी तरह बचकर पड़ोसी के यहां चली गई। उसके बाद महिला ने आरोपी के परिवार से शिकायत की तो सभी …
पीलीभीत, अमृत विचार। पति की गैरमौजूदगी में घर पर बच्चों संग रुकी महिला से गांव के ही एक शोहदे ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला किसी तरह बचकर पड़ोसी के यहां चली गई। उसके बाद महिला ने आरोपी के परिवार से शिकायत की तो सभी ने एकजुट होकर हमला कर पिटाई कर दी। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति प्राइवेट ड्राइवर हैं। 24 सितंबर को पति काम पर गए हुए थे।घर पर वह नाबालिग बच्चों संग थी। रात करीब पौने आठ बजे गांव का ही अमित शराब के नशे में धुत हालत में घर में घुस आया। उसके बाद पीड़िता को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। कपड़े भी फाड़ दिए। इस बीच महिला ने चिमटा उठाकर वार किया और बचकर पड़ोसी के यहां भाग गई। वहां पूरी बात पड़ोसी को बताई। इस बीच आरोपी के परिजन आ गए। महिला ने उनसे शिकायत की तो वह झगड़े पर उतारू हो गए।
एक राय होकर हमला कर पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पति भी आ गए। फिर थाना सुनगढ़ी पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित कुमार, प्रवेश, विनीत, संध्या और अंगूरी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
यह भी पढ़े-
आंवला एटीएम लूट मामला: सब इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला ‘हीरो’ तीन महीनें बाद गिरफ्तार
