पीलीभीत : बंगाली समाज के लोगों ने सांसद के सामने रखी अपनी समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को सांसद वरुण गांधी ने कचहरी स्थित गांधी सभागार में बंगाली समाज के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। जिसके बाद उन्होनें अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया। दरअसल, बैठक में मौजूद बंगाली समाज के प्रमुख नेताओं ने नागरिकता और मालिकाना …

पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को सांसद वरुण गांधी ने कचहरी स्थित गांधी सभागार में बंगाली समाज के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। जिसके बाद उन्होनें अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया।

दरअसल, बैठक में मौजूद बंगाली समाज के प्रमुख नेताओं ने नागरिकता और मालिकाना हक का मामला उठाया। कहा कि बंगाली समाज को नागरिकता और मालिकाना हक न दिए जाने से हजारों परिवार अपने ही देश मे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। सभी बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। इतना ही करीब एक लाख लोग न सिर्फ वोट से वंचित हैं बल्कि उन्हें जाति, आय, निवास, पहचान पत्र आदि सुविधाओं से भी दूर किया हुआ है।

बंगाली समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि जब इन समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से बात की जाती है। तब वे ऑनलाइन आवेदन करने की बात करते हैं। मगर पहचान पत्र आदि न होने के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है। जिन लोगों को 1964 में जमीने दी गई उनके पट्टे नहीं किये गए। जिले के करीब 98 प्रतिशत बंगालियों को नमोशूद्र जाति मानते हुए अनुसूचित जाति का दर्जा सिर्फ स्कूल पढ़ाई के लिए तो दे दिया गया लेकिन बाकी चीजों में नही दिया गया।।

इसी के साथ लोगों ने न्यूरिया कॉलोनी, माला कॉलोनी, गोयल कॉलोनी, चंदिया हजारा, जोशी कॉलोनी, गाभिया सराये, महोफ, गजरौला, रमपुरिया कॉलोनी, बेवीसिंह कॉलोनी, नगरिया कॉलोनी आदि क्षेत्रों में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, गौशालाओं, बिजली आदि की समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बंगाली नेता मिथुन राय, सपन मंडल, मिथुन डे, रविन्द्र नाथ, अशोक मंडल, विश्वनाथ, दिनेश राय, विश्वजीत डे, विवेकानंद, पंकज मंडल, शंकर बैरागी, सुभाष चंद्र, समीर, हरीश आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार