पीलीभीत: पूरनपुर के बाद कलीनगर एसडीएम भी हटे, चंद्रभानु सिंह की तैनाती
पीलीभीत, अमृत विचार। हाल ही में पूरनपुर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को डीएम ने वहां से हटा दिया था। उस समय यह चर्चा जोर-शोर से उड़ी थी कि उन्हें चावल घोटाले में पूरनपुर से हटाया गया। हालांकि अफसरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की। मगर अब कलीनगर एसडीएम योगेश को भी अचानक हटा दिया गया। …
पीलीभीत, अमृत विचार। हाल ही में पूरनपुर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को डीएम ने वहां से हटा दिया था। उस समय यह चर्चा जोर-शोर से उड़ी थी कि उन्हें चावल घोटाले में पूरनपुर से हटाया गया। हालांकि अफसरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की। मगर अब कलीनगर एसडीएम योगेश को भी अचानक हटा दिया गया। उनकी जगह बीसलपुर और पूरनपुर तहसीलों के दो बार एसडीएम रह चुके चंद्रभानु सिंह को कलीनगर भेजा गया है।
एसडीएम चंद्रभानु सिंह इससे पहले बीसलपुर और पूरनपुर में एसडीएम रह चुके हैं। पूरनपुर के निवर्तमान एसडीएम को अचानक हटाने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। मगर, यह माना जा रहा है कि डीएम किसी बात को लेकर उनसे नाराज थे। पूरनपुर में जब चंद्रभान सिंह की तैनाती थी, तब वहां एक कार से गेहूं खरीद का वारदाना बरामद हुआ था। उस समय वह पूरनपुर मंडी के नोडल थे।
गेहूं का वारदाना एक राइस मिलर की कार से बरामद हुआ था। हालांकि उस मामले में कार्रवाई की गति बहुत धीमी थी। पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। मगर, अब पुराने विवादों को पीछे छोड़ चंद्रभान सिंह की तैनाती कलीनगर तहसील में की गई है।
