हरदोई: सदर विधायक नितिन का बड़ा बयान, कहा- सरकार ने किया सबका कल्याण
हरदोई। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करने का जो संकल्प लिया था। उस संकल्प को पूरा करने का काम किया है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कल्याण मेलें लगाएं गए। बावन ब्लाक परिसर में लगाएं गए कल्याण मेले में खूब …
हरदोई। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करने का जो संकल्प लिया था। उस संकल्प को पूरा करने का काम किया है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कल्याण मेलें लगाएं गए। बावन ब्लाक परिसर में लगाएं गए कल्याण मेले में खूब भीड़ उमड़ी। खराब मौसम के बावजूद कल्याण मेले में लोगों की भीड़ रही। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी पक्षपात के सभी वर्गों का कल्याण करने का अपना संकल्प पूरा करते हुए लोंगो के बीच अपना भरोसा कायम किया है। सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बौखलाए हुए हैं।

सदर विधायक ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया। मेंले में बेसिक शिक्षा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,लघु सिंचाई विभाग, क़ृषि विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायतीराज विभाग के अलावा लक्ष्मी महिला स्वयं समूह व गीता महिला स्वयं समूह ने अपने-अपने स्टाल लगा कर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने सदर विधायक का स्वागत किया। बीडीओ श्याम नरायण ने कहा कि सभी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सदर विधायक बोले- वेरी गुड
हरदोई।ब्लाक परिसर में लगाएं गए कल्याण मेंले में बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल पर पहुंचे सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने काफी वक्त बिताया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर की शिक्षिकाओं के हाथों कबाड़ से जुगाड़ से तैयार की गई शिक्षण सामग्री को काफी पसंद किया। स्टाल पर संविलियन विद्यालय तत्यौरा, मुजाहिदपुर, हरसिंगपुर के विद्यालयों की टीएलएम सामग्री का प्रर्दशन किया गया था।

और भी मजबूत हुए हौसले
हरदोई।कल्याण मेंले के दौरान हुई बारिश ने खलल ज़रूर डाला, लेकिन हौसलें और मज़बूत हो गए।बीईओ आईपी सिंह की अगुवाई में सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं डटी रही। साथ ही सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता,प्रदीप यादव,स्नेह सिंह, पूर्णिमा सिंह, अभिषेक तिवारी, तरन्नुम खातून, रेहाना नसरीन,अर्षिता सैनी,अलका शर्मा,श्याम जी गुप्ता, अमित शुक्ल, निरुपमा सिंह,शबीना खान,राजीव वर्मा, विद्यानिधि मिश्र, दीप्ति, विनीता सिंह,श्रुति यादव,रूपरानी, राजीव सिंह व प्रशान्त सिंह ने व्यवस्था को बखूबी अंजाम तक पहुंचाया।
