रायबरेली: गंगा में उतराता मिला महिला का शव, भाई ने लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के रालपुर स्थित गंगा घाट में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के भाई ने शव की शिनाख्त की है। भाई का आरोप है कि ससुराल में प्रताड़ना के कारण उसकी बहन ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मौत का असल कारण …

रायबरेली। जिले के रालपुर स्थित गंगा घाट में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के भाई ने शव की शिनाख्त की है। भाई का आरोप है कि ससुराल में प्रताड़ना के कारण उसकी बहन ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मौत का असल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रोली द्विवेदी (40) पत्नी सुनील द्विवेदी का विवाह 2008 में हुआ था।

रोली का मायका रामपुर खुरई थाना बिहार उन्नाव और ससुराल काशी खेड़ा मजरा पनाइ बुजुर्ग में है। शनिवार शाम को रोली का शव सरेनी स्थित रालपुर गंगा तट पर उतराता मिला। मौके पर सरेनी पुलिस पहुंची तथा शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू हुई। जानकारी मिलते ही रोली का भाई शरद शुक्ला मौके पर पहुंचा तथा उसने शव की शिनाख्त की।

बताया जा रहा है कि मृतका रोली द्विवेदी पत्नी सुनील द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय रामपुर खुरई में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थी। रोली के भाई शरद शुक्ला द्वारा बताया गया है कि बहन रोली द्विवेदी को पिछले 4 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा था। ऐसे में हो सकते हैं कि घटना के दिन भी प्रताड़ित किया गया हो जिसके बाद बहन रोली द्विवेदी पत्नी ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर मृतक महिला रोली द्विवेदी के पति ने 22 सितंबर शुक्रवार को सरेनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संबंधित समाचार