लखीमपुर-खीरी: आईटीसी माडल पर होगा शहर का कूड़ा निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। अब नगर पालिका हमारा कचरा हमारी जिम्मेदारी, की थीम पर शहर में कूड़ा निस्तारण कराएगी। शहर में गंदगी एक बड़ी समस्या है। मोहल्लों से लेकर शहर की मुख्य सड़कों पर गंदगी रहती लेकिन जल्दी ही शहर के लोगों को गंदगी से स्थाई निजात मिल सकती है। आईटीसी माडल के लिए प्रदेश स्तर …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। अब नगर पालिका हमारा कचरा हमारी जिम्मेदारी, की थीम पर शहर में कूड़ा निस्तारण कराएगी। शहर में गंदगी एक बड़ी समस्या है। मोहल्लों से लेकर शहर की मुख्य सड़कों पर गंदगी रहती लेकिन जल्दी ही शहर के लोगों को गंदगी से स्थाई निजात मिल सकती है। आईटीसी माडल के लिए प्रदेश स्तर से चयनित किए गए 20 शहरों में लखीमपुर का भी नाम है। नगर पालिका ने इसके लिए योजना बना ली है। कर्मचारियों को तीन दिन की ट्रेनिंग दी है। अब नगर पालिका शहर में ही योजना लागू करने की तैयारी में है।

आईटीसी कंपनी और इंडियन डेवलप सेंटर तथा प्रदेश सरकार के बीच जो समझौता हुआ है। समझौते के अनुसार कंपनी इससे संबंधित जानकारी और तकनीक नगर पालिका को उपलब्ध कराएगी। प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में 20 शहरों को इसमें शामिल किया है। इसमें लखीमपुर को भी जगह मिली है। योजना के तहत शहर के सभी वार्डों में 250 घरों पर एक कम्यूनिटी कंपोस्टर लगाया जाएगा। इसमें गीला कूड़ा डाला जाएगा। इससे खाद बनाई जाएगी।

इसके अलावा सफाई कर्मचारी सूखा कूड़ा घरों से कलेक्ट करेंगे जिसे मझरा स्थिति कूड़ा निस्तारण प्लांट में भेजा जाएगा। वहां से प्लास्टिक का कचरा निकाल कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। अन्य प्रकार का जो कचरा होगा उसका निस्तारण मझरा फार्म में ही किया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका ने बैठक कर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा कर ली है। सभी सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया हैै।

समितियों के माध्यम से चलेगी योजना
इस योजना के तहत नगर पालिका प्रत्येक वार्ड में 250 घरों पर एक स्वच्छता समिति का गठन करेगी। इस समिति में सात से चैदह सदस्य होंगे। समिति प्रत्येक घर से 50 रूपये प्रतिमाह शुल्क वसूल करेगी। इस शुल्क से होने वाली आय का लेखा जोखा भी समिति ही रखेगी। इसी आय से कर्मचारी रखे जाएंगे तथा कर्मचारियों के वेतन के बाद जो धनराशि बचेगी। उसे वार्ड के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

  • कुलवार्ड 30
  • शहर की कुल आबादी 180,000
  • कुल मकान 30,000
  • गठित होंगी समितियां 120

खाद बिक्री से भी होगी वार्ड की आय
वार्ड में जो कम्यूनिटी कंपोस्टर लगवाए जाएंगे उनमें गीला कचरा डाला जाएगा। इससे खाद बन जाएगी। इसखाद की बिक्री की जाएगी। इससे होने वाली आय भी संबंधित समित के पास रहेगी। इस आय से वार्ड में किसी दिक्कत होने पर उसका निस्तारण समिति करवा सकेगी।

आईटीसी माडल प्रभावी है कई शहरों में इसकी शुरूआत हो गई है। शहर में भी इसे लागू करने की योजना है। नगर पालिका में प्रस्ताव हो चुका है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जल्दी ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -आरआर अंबेश, ईओ नगर पालिका

संबंधित समाचार