मुरादाबाद: न कोई डिग्रीधारी चिकित्सक, न प्रशिक्षित स्टाफ, नर्सिंग होम सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जिले में बिना डिग्री मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। शनिवार को आशियाना काँलोनी में बिना किसी डिग्री धारी चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ के संचालित नर्सिंग होम को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सील कर दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा शनिवार को आशियाना …

मुरादाबाद। जिले में बिना डिग्री मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। शनिवार को आशियाना काँलोनी में बिना किसी डिग्री धारी चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ के संचालित नर्सिंग होम को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सील कर दिया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा शनिवार को आशियाना काँलोनी में संचालित न्यू भारत नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने देखा तो अस्पताल में पांच महिलाओं का आपरेशन से प्रसव कराया गया था, जबकि तीन को सामान्य प्रसव के बाद भर्ती किया गया था। पूछने पर नर्सिंग होम के संचालक इमरान हुसैन न तो किसी डिग्री धारी डाक्टर और न प्रशिक्षित स्टाफ की जानकारी दे पाए।

इस पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने महिलाओं और उनके परिवार वालों से बातचीत की। जिन्हें आपरेशन के तीन चार दिन बीते थे, वह घर ले जाने को तैयार थे। उन्हें भेजने के बाद एक को जिला महिला अस्पताल शिफ्ट कराकर नर्सिंग होम सील करा दिया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि संचालक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। सूचना आयोग में शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार