आज का राशिफल | 26 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने के लिये दिन अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको कारोबार को लेकर उधार लेना पड़ सकता है। नई जानकारियों को जानने में लगे रहेंगे। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। वृष राशि आज आप अपने करियर को लेकर काफी फोकस रहेंगे। प्रेमी …

मेष राशि

आज पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने के लिये दिन अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको कारोबार को लेकर उधार लेना पड़ सकता है। नई जानकारियों को जानने में लगे रहेंगे। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें।

वृष राशि

आज आप अपने करियर को लेकर काफी फोकस रहेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार प्राप्त होगा। सम्पत्ति विवाद मध्यस्थता के कारण हल हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में श्रद्धा भाव जागृत होगा। आज घर के बाहर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज ऑफिस में किसी काम को लेकर माथापच्ची करनी पड़ेगी। अति उत्साह में आकर कोई भी तात्कालिक निर्णय आज न लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसायों के लिये दिन ठीकठाक है। चैरिटी आदि में धन दान कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज पूरी मेहनत और लगन के साथ आप अपने काम में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। व्यवसाय में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब के लिये इंटरव्यू देने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि

आज बच्चों को लेकर चिन्ता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा बितायेंगे। नये व्यवसाय में स्थिरता बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चायें होंगी। समाज सेवा में आप काफी रुचि लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि

आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। धार्मिक विषयों की चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपके ऊपर थोड़े चिढ़े हुए हो सकते हैं। इसीलिये अपने व्यवहार में धैर्य और संयम को स्थान अवश्य दें।

तुला राशि

आज पुराने लटके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नये काम को शुरू करने से पहले उसकी कानूनी वैधानिकता आदि परख लें। आज आप वर्तमान कार्यों और परिस्थितियों से बोरियत महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का शान्तिपूर्ण समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि

आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। घर में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। पार्टनर्स के साथ वैचारिक मतभेद दूर होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। आपकी सैलरी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आज आपके द्वारा लिये गये निर्णय सही सिद्ध होंगे। धन को उधार लेने से आपको बचना चाहिये। घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे। दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। व्यापार में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि

आज बड़े भाई-बहनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। बच्चों के गलत व्यवहार के कारण थोड़े परेशान होंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

आज विरोधी आपके विरुद्ध मुखर हो सकते हैं। यदि प्रेम विवाह के लिये प्रपोज़ल करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा नहीं है। घर के जरूरी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन सामान्य है।

मीन राशि

आज आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। फोन के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकती है। लवमेट को आज प्रपोज कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्दि होगी। व्यवसाय में नयी पार्टनरशिप होने के योग बन रहे हैं।