सीतापुर: थाने की बाउंड्रीवाल से सटे घर से पांच लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। जिले के रामपुर मथुरा थाने की बाउंड्री वाल से सटी एक मकान में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक लाख 58 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। …
सीतापुर। जिले के रामपुर मथुरा थाने की बाउंड्री वाल से सटी एक मकान में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक लाख 58 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब पांच लाख का माल पार कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि उचित कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि रामपुर मथुरा थाने की बाउंड्री वाल से सटा हुआ यहीं के सुशील कुमार मिश्र का घर है। इनके घर के पड़ोस में एक निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते वहां पर ईंटों का ढेर लगा हुआ है। पीड़ित के मुताबिक संभवत ईंटों के इसी ढेर के सहारे चढ़ कर चोर उसके घर के अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़ दिया।
लॉक तोड़ने के बाद चोरों ने उसमें से एक लाख 58 हजार रुपए की नकदी, जेवर सहित करीब पांच लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाने की बाउंड्री वाल से सटे मकान में चोरी होने से पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। बेखौफ चोरों ने थाने की बाउंड्रीवाल से सटे मकान से हुई चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ओझा का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
