प्रयागराज: CBI टीम दूसरे दिन पहुंची बाघम्बरी मठ, सेवादारों से पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज दूसरे दिन श्री मठ बाघम्बरी गद्दी पहुंची। दो हिस्सों में टीम ने मठ के अंदर प्रवेश किया। सीबीआई की एक टीम पिछले गेट से अंदर दाखिल हुई। जबकि दूसरी टीम मेन गेट से अंदर दाखिल हुई। …

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज दूसरे दिन श्री मठ बाघम्बरी गद्दी पहुंची। दो हिस्सों में टीम ने मठ के अंदर प्रवेश किया। सीबीआई की एक टीम पिछले गेट से अंदर दाखिल हुई। जबकि दूसरी टीम मेन गेट से अंदर दाखिल हुई।

वहीं, टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद हैं। टीम रविवार को क्राइम सीन का रिक्रिएशन और सेवादारों से पूछताछ करेगी। साथ ही वसीयत में उत्तराधिकारी घोषित बलवीर गिरि से भी पूछताछ करेगी। कल भी सीबीआई ने बलवीर गिरि और अन्य सेवादारों से पूछताछ की थी।

CBI ने दूसरे दिन की जांच शुरू कर दी है। आश्रम पहुंचते ही सीबीआई की टीम मठ में अलग-अलग एंगल से तस्वीरें खींच रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी एविडेंस कलेक्ट कर रहे हैं। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर विप्लव चौधरी के नेतृत्व में ये जांच हो रही है। सीबीआई ने पूछताछ के लिए सबसे पहले बलवीर गिरी को बुलाया है। निरंजनी अखाड़े के सचिव रवीन्द्र व एक अन्य संत से भी पूछताछ चल रही है।

इसके अलावा इस समय सीबीआई की एक टीम महंत नरेंद्र गिरि के कमरे के बाहर मौजूद है। इसी कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। कमरे के बाहर रखे गमले के आस पास भी तलाशी हुई। एसआईटी टीम के अध्यक्ष सीओ अजीत सिंह चौहान सीबीआई टीम को जानकारी दे रहे हैं।

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में अहम मोड़, अब CBI के रडार पर हरिद्वार के प्रॉपर्टी डीलर

जानकारी के अनुसार आज सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि के सील कमरे को खोल सकती है। क्राइम सीन का भी रिक्रिएशन कर सकती है।

संबंधित समाचार