जौनपुर: संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, जानें मामला
जौनपुर। जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल के शव खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के रामपुर क्षेत्र में गांव से दूर खेत में नीम के पेड़ …
जौनपुर। जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल के शव खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के रामपुर क्षेत्र में गांव से दूर खेत में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर प्रेमी युगल के शव लटके होने की रविवार को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतरवाया।
उनकी शिनाख्त सेहरा गांव की 23 वर्षीय सोनी पटेल और उसके प्रेमी पंकज पटेल के रुप में की गई। उन्होंने शनिवार आधी रात के बाद सोनी घर से निकलकर चली गई और रात करीब दो बजे परिजनों की नींद खुली तो बिस्तर पर सोनी को न पाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। किसान जब धान की फसल देखने खेत पर गये तो घटना की जानकारी मिली।
युगल के शव सेहरा गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर बनीडीह और सेहरा गांव की सीमा पर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके मिले। इस बीच रामपुर थानाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बाताया कि शवों की स्थिति देखते हुए हत्या व आत्महत्या लग रही है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलवाया है। लड़की के परिजनों के मुताबिक एक दिसंबर को उसका विवाह होना था।
