अमेठी: जगदीशपुर कोतवाली में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति का तबादला गैर जनपद होने पर कोतवाल अरुण द्विवेदी की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कोतवाल अरुण द्विवेदी ने कहा कि उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने पुलिस व पब्लिक के बीच अच्छा समन्वय स्थापित कर पूरी …
अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति का तबादला गैर जनपद होने पर कोतवाल अरुण द्विवेदी की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कोतवाल अरुण द्विवेदी ने कहा कि उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने पुलिस व पब्लिक के बीच अच्छा समन्वय स्थापित कर पूरी ईमानदारी व लगन के साथ काम किया है।
साथ ही कोतवाली में आए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित इंसाफ देते रहे और क्षेत्रवासियों के दुख में मदद के लिए हमेशा अगली पंक्ति में खड़े नजर आए। वहीं उपनिरीक्षक हरिश्चन्द यादव ने विदाई समारोह के दौरान उनकी कार्य कुशलता की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जहां स्थानीय लोगों व कोतवाली स्टाफ ने माल्यार्पण कर एक दूसरे से गले मिलकर विदा किया। इस मौके पर पत्रकार मकसूद अहमद, सपा नेता गोकुल, चन्द रमेश मौर्या आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
