रायबरेली में आयोजित हुई अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की बैठक रविवार को शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित हुई। इस दौरान महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सराहना की गई तो साथ ही संगठन को मजबूत करने की चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीओ व अखिल …

रायबरेली। जिले में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की बैठक रविवार को शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित हुई। इस दौरान महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सराहना की गई तो साथ ही संगठन को मजबूत करने की चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीओ व अखिल भारतीय गोस्वामी सभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि बाघमबारी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को सीबीआई ने जो जांच शुरू की है वह सराहनीय है। प्रदेश सरकार का यह कदम न्यायोचित है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच होने से निश्चित ही मौत की रहस्य का पर्दा उठेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार का फैसला संत समाज के हित में है। उन्होंने संगठन के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रमण किया जा रहा है। गोस्वामी समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी के चलते 3 अक्टूबर को लखनऊ स्थित दारुल सभा में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण पर्वत सहित भारत के कई राज्यों से पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं जल्द ही बड़े स्तर पर समाज की बेटियों के विवाह की योजना तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार