कानपुर: धर्म परिवर्तन कानून को लेकर ओवैसी ने योगी सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा?
कानपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी को साधने की तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को कानपुर के जाजमऊ स्थित तेल मिल कंपाउंड के पास ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने यहां यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। …
कानपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी को साधने की तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को कानपुर के जाजमऊ स्थित तेल मिल कंपाउंड के पास ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने यहां यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही 2019 के एनआरसी (नेशनल रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटीजन) प्रोटेस्ट में मारे गए लोगों को शहीद बताया।
ओवैसी ने कहा कि यह आम-सभा उन्हीं शहीदों को समर्पित है। जिन लोगों ने भी उन लोगों को मारा है, वे सभी तबाह हो जाएं। जनसभा में आए लोगों से अपील करते हुए वे बोले कि विधानसभा चुनाव में मजलिस के उम्मीदवार को ही जिताएं। ओवैसी ने कहा कि हमारी दुआ है,अल्लाह जल्द से जल्द मौलाना कलीम साहब की रिहाई का रास्ता आसान करे। योगी सरकार का धर्म परिवर्तन कानून संविधान के खिलाफ है, किसी पार्टी ने भी इस कानून के खिलाफ आवाज नहीं उठाई थी,अकेले मैंने इसकी मजम्मत (प्रयास) की थी।
‘पार्टियों ने मुस्लिमों के साथ इंसाफ नहीं किया’
वहीं, मोदी-योगी और पूर्ववर्ती सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि पार्टियों ने मुस्लिमों के साथ इंसाफ नहीं किया है। जिसके पास ताकत होती है उन्हें सुना जाता है। वहीं, उन्होंने राजनीतिक पार्टियों की नजर में मुसलमानों को वोट बैंक पार्टी होने की संज्ञा दी। जिसके पास आवाज नहीं है उनको यतीम मानकर छोड़ दिया जाता है। मुसलमानों को सेक्युलर बनाने का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन दूसरे उसपर अमल नहीं करते। आप जब यहां से जाएं तो फैसला करें कि अपने उम्मीदवार को जिताएंगे। योगी आदित्यनाथ उल्टा न समझे कि ये बजाने की बात कर रहा है, हम अपना वोट पतंग को देकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के लोगों को जिताएंगे।
यूपी में 100 नेता ओवैसी से बेहतर बने ये मेरी ख्वाइश
वैसी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि अपने दिल में हाथ रखकर बताओ कि तुम्हारा नेता कौन है? कौन है मुसलमानों का नेता? 19 फीसदी मुस्लिमों में किसको बनाया नेता अपने? यूपी में 100 नेता ओवैसी से बेहतर बने ये मेरी ख्वाइश है। मुझे आपसे शिकायत है कि आपने अब तक अपना नेता नहीं चुना, आपको अपने आपमें तबदीली लानी पड़ेगी।
