बरेली: दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मामा के घर जा रही छात्रा को जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार रात ही छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। छात्रा शर्म के चलते दुष्कर्म की बात नहीं बता सकी थी। दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल …

बरेली, अमृत विचार। मामा के घर जा रही छात्रा को जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार रात ही छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। छात्रा शर्म के चलते दुष्कर्म की बात नहीं बता सकी थी। दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल काराया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाने की बात कह रही है।

छात्रा के भाई ने बताया कि शनिवार की देरशाम जब छात्रा मामा के घर पहुंची तो वहां उसे डरा-सहमा देख परिजनों ने उससे बात करनी चाही और रोने की वजह पूछी। बताया कि घर पर न मां थी और न ही अन्य कोई महिला। भाई और मामा के सामने अपने साथ हुई दरिंदगी को कैसे बताती।

जिसके चलते छात्रा ने डर के चलते अपने साथ छेड़छाड़ की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने देर रात सुभाषनगर थाने में पहुंचकर युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने करन व राजगिल समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

छेड़छाड़ नहीं दुष्कर्म का लगाया आरोप
तहरीर में साफ तौर पर छात्रा को जबरन घर में खींचने व मारपीट के आरोप की बात लिखी थी लेकिन पुलिस ने छात्रा का मेडिकल नहीं कराया। बेटी के साथ अपराध होने की सूचना पर आगरा गई रेलवे महिला कर्मचारी मां जब वापस पहुंची तो उसने बेटी से पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके दौरान छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ नहीं बल्कि दुष्कर्म किया है। पूरी बात सुनते ही परिजन हैरान रह गए।

छात्रा के मुताबिक मामा व भाई के सामने वह दुष्कर्म की बात नहीं बता सकी। रविवार को परिजन दोबारा सुभाषनगर थाने पहुंचे और शिकायत की लेकिन पुलिस ने दोबारा में दुष्कर्म के आरोप को मानने से इंकार कर दिया। काफी देर के हंगामे के बाद सुभाषनगर पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।

संबंधित समाचार