बरेली: एलएलबी व एलएलएम में आए कम आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार एलएलबी, एलएलएम और एमएड के प्रवेश ही परीक्षा के माध्यम से करा रहा है। एमएससी पाठ्यक्रमों, बीएलएड और एमएससी कृषि में प्रवेश सीधे महाविद्यालय ले रहे हैं। यही वजह है कि इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम आए हैं। …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार एलएलबी, एलएलएम और एमएड के प्रवेश ही परीक्षा के माध्यम से करा रहा है। एमएससी पाठ्यक्रमों, बीएलएड और एमएससी कृषि में प्रवेश सीधे महाविद्यालय ले रहे हैं। यही वजह है कि इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम आए हैं। अभी तक करीब छह हजार आवेदन आए हैं। जबकि पिछले वर्ष 10 हजार के करीब आवेदन आए थे। प्रवेश परीक्षा 5 अक्टूबर को होगी।

एलएलबी की 39 महाविद्यालयों में 6 हजार से अधिक सीटें हैं। इसी तरह से विश्वविद्यालय परिसर व 17 महाविद्यालयों में एमएड की 1 हजार सीटें और एलएलएम की विश्वविद्यालय परिसर व तीन महाविद्यालयों में 90 सीटें हैं। सात हजार से अधिक सीटों पर अभी तक कम आवेदन आए हैं। दो दिन में आवेदनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। एलएलबी में चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इस बार आवेदन कम आने की वजह रिजल्ट भी देरी से आना बताया जा रहा है।

स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट कुछ दिन पहले ही आया है। इसके अलावा आवेदन फार्म भी देरी से निकले। इसकी वजह से कई छात्रों ने दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश का रुख कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अभी आवेदन में दो दिन का समय बचा हुआ है। आवेदन की संख्या बढ़ेगी और निर्धारित समय पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करायी जाएगी।

संबंधित समाचार