कुशीनगर: सांसद ने गांव-गांव घूमकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सांसद विजय दूबे ने रामकोला क्षेत्र में पार्टी द्वारा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करते हुए दर्जनों गांवों में घूम-घूम कर लोगों से मिले और सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं को लोगों से बताया तथा पत्रक दिया और 1 अक्टूबर तक चलने वाला बूथ विजय अभियान की शुभारंभ कर दिया। जिसमें कार्यकर्ता  गांव …

कुशीनगर। सांसद विजय दूबे ने रामकोला क्षेत्र में पार्टी द्वारा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करते हुए दर्जनों गांवों में घूम-घूम कर लोगों से मिले और सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं को लोगों से बताया तथा पत्रक दिया और 1 अक्टूबर तक चलने वाला बूथ विजय अभियान की शुभारंभ कर दिया। जिसमें कार्यकर्ता  गांव में घर- घर जाकर लोगों से मिलेंगे और सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएंगे।

सांसद विजय दूबे ने सरकार की लोक कल्याणकरी कार्यो पर चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुधि लेने का प्रयास किया है गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन, उसकी झोपड़ी में भी उजाला लाने के निःशुल्क विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निःशुल्क राशन देकर उसके सामाजिक स्तर को उठाने का प्रयास किया है। सरकार द्वारा संचालित किसी भी जन कल्याणकारी योजना में किसी भी वर्ग या समुदाय के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। पीएम ने गोरखपुर में एम्स दिया तो सीएम ने कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज दिया।

कसया हवाई अड्डे को अंर्तराष्ट्रीय दर्जा मिल गया है शीघ्र ही यहां से श्रीलंका सहित अन्य देशों के लिए उड़ान शुरू हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलमंत्री से वार्ता हुई है जिले को लंबी दूरी के कम से कम एक ट्रेन मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री ने डेमू ट्रेन जो सुबह गोरखपुर जाय और शाम को वापस आये चलाने का भी आश्वासन दिया है। सांसद विजय दूबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के ऐतिहासिक विकास कार्य को जन- जन तक पहुंचाए ताकि एक बार फिर भाजपा सरकार बने। इस मौके पर आशुतोष गोविंद राव, फुलबदन कुशवाहा, अनूप श्रीवास्तव, विश्वजीत गोविंद राव, राहुल गोविंद राव, महेंद्र गोंड, शेषमणि गौंड, शैलेश सिंह, मनीष पांडेय,रविन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार