रामपुर: ‘हिन्दी भाषा में हों देश की तमाम प्रतियोगिताएं’!
रामपुर,अमृत विचार। हिन्दी पखवाड़े पर शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने वर्तमान वैश्वीकरण के युग में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के उपाय विषय पर विचार व्यक्त किए। इससे पहले अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गायत्री मंत्र का पाठ किया। …
रामपुर,अमृत विचार। हिन्दी पखवाड़े पर शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने वर्तमान वैश्वीकरण के युग में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के उपाय विषय पर विचार व्यक्त किए। इससे पहले अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गायत्री मंत्र का पाठ किया।
शहर के बाजार मिस्टन गंज स्थित ज्ञान मंदिर पुस्तकालय में हिन्दी पखवाड़े के तहत हिन्दी शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि राजभाषा ही किसी देश के विकास की रीढ़ होती है। भाषा ही विश्व में पहचान बनाती है। प्रीति तोमर ने कहा कि हिन्दी के विकास के लिए शुरुआत हमें अपने घर से करना चाहिए। अपने बच्चों को हिन्दी की ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने को उत्साहित करें।
राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा तक हिन्दी अनिवार्य होनी चाहिए। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं भी हिन्दी भाषा में आयोजित होनी चाहिए। कार्यक्रम के सह-संयोजक विपुल गुप्ता ने पुस्तकालय का इतिहास बताते हुए कहा कि यह संस्था वर्ष 1902 से हिन्दी के प्रचार-प्रसार करने के लिए संचालित है। पुस्तकालय में विभिन्न साहित्यों एवं विषयों से सम्बंधित करीब 20 हजार पुस्तकें हैं।अध्यक्षता सुरेश चंद्र अग्रवाल और संचालन अनमोल कुमार अनुज ने किया।
कार्यक्रम में यह शिक्षक हुए सम्मानित
डा. अरुण कुमार, मुनीश चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, डा. गीता सैनी, प्रीति कुलश्रेष्ठ, ममता सक्सेना, स्मिता गुप्ता, शिखा जोशी, अंजु शर्मा,सुनीता देवी, नीता सक्सेना,सुनीता गौड़,दिनेश कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रवेश रस्तोगी, रवींद्र गुप्ता, विपुल गुप्ता, अनमोल कुमार अनुज, अचल राज पाण्डेय, राजीव अग्रवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, श्याम मनोहर, भगवत सरन गुप्ता, आशु गुप्ता, राजेश कुमार, अनिल अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, जगन्नाथ चावला, गिरीश कुमार गुप्ता, दिनश रस्तोगी।
