बाराबंकी: ‘भारत बंद’ के समर्थन में किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस हुई नोक-झोंक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में किसान व्यापारी छात्र मजदूर सभी वर्गो का सहयोग मिला। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, कृषि कानून वापस हो और एमएसपी गारंटी कानून बनाने के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान …

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में किसान व्यापारी छात्र मजदूर सभी वर्गो का सहयोग मिला। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, कृषि कानून वापस हो और एमएसपी गारंटी कानून बनाने के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान पुलिस बल की जगह-जगह तैनाती रही। जिले भर में अनेक जगहों पर किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस क्रम में भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट द्वारा सतरिख में प्रदर्शन का नेतृत्व राम किशोर पटेल व अनुपम वर्मा ने किया देवा में अनिल वर्मा व गिरीश वर्मा के नेतृत्व में जहांगीराबाद चौराहे पर उत्तम वर्मा व सतीश वर्मा ‘रिन्कू’ शहर मुख्यालय में रामबरन वर्मा व सनत व सुधाकर वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शामिल हुए। इसके अतिरिक्त हैदरगढ़ में हरीराम पाल, माशूक अली महादेव यादव आदिल खान कुंवर बहादुर सिंह आदि ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया।

रामनगर में अवध राम सैनी, संजय प्रधान व संतराम मामा सिद्धौर में हौसला प्रसाद लायक राम राजेश वर्मा ने नियामतपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। सिद्धौर नगर पंचायत में रणविजय सिंह व राजेश गुप्ता आदि ने प्रदर्शन किया। बनीकोडर मैं शांति भूषण सिंह ने भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया तहसील फतेहपुर में बाबादीन वर्मा, राजाराम प्रधान जयसी राम वर्मा ने साथ में पटेल तिराहे पर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इस प्रकार से सभी ब्लॉकों नगर पंचायतों एवं मुख्य चौराहों पर लगभग 30 स्थानों पर जनपद में भारत बंद के समर्थन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें सभी वर्गों का किसानों को अपार जनसहयोग मिला अनिल वर्मा ने कहा की किसान पिछले 10 महीनों से दिल्ली के चारों तरफ सड़कों पर बैठा हुआ है, और मौसम के साथ-साथ सरकार द्वारा उत्पन्न की गई विभिन्न परिस्थितियों को झेल रहा है। यह किसानों की एक लंबी लड़ाई है जो कि अब सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई बन गई है।

आप के साथ अम्बवता गुट की हुई पुलिस से नोक-झोंक

जनपद में भारत बंद आह्वान पर शहर मुख्यालय के गन्ना संस्थान पर आम आदमी पार्टी के साथ अम्बवता गुट के राम नरायन यादव ने संयुक्त प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों संगठन के अध्यक्ष पुलिस लाइन चौराहे की तरफ अपने कार्यकर्ताओ के साथ कूच कर गये लेकिन पूर्ति विभाग के कार्यालय के पास पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस दौरान रामनारायण सिर्फ पुलिस लाइन चौराहे तक जाकर वापस लौट आने की बात पर अड़े भी, लेकिन पुलिस उन्हें गन्ना संस्थान वापस लौटने के लिये मना लिया और प्रदर्शन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

संबंधित समाचार